खुशबू पटानी : सिनेमा के क्षेत्र में बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस हैं। लेकिन जब बात बोल्डनेस और खूबसूरती की आती है तो उसमें एक नाम दिशा पटानी का भी आता है। आज हम उनकी बड़ी बहन खुशबू पटानी के बारे में जानेंगे। इनकी कितनी आयु है, क्या पेशा है, जीवन से अब तक की कहानी में क्या क्या मोड़ आए, इनका जन्म स्थान कहा है, क्यों इस समय ये चर्चा में हैं, क्या ये भी भारतीय सिनेमा अपनी जगह बनाएंगी। आज हम इस पोस्ट में इन्हीं सबके बारे में बात करेंगे।
खुशबू पटानी का जीवन परिचय :
इनका जन्म 23 नवंबर 1991 में बरेली, उत्तर प्रदेश (भारत) हुआ है। धर्म से ये हिंदू हैं और इनकी नागरिकता भारतीय है। इनकी लंबाई 5 फीट और 6 इंच है और शारीरिक माप 36 32 36 है। अभी तक इनका विवाह नहीं हुआ है और ये डांस की बहुत ही शौकीन हैं। ये अभी वर्तमान में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद को छोड़ने के बाद अब ये फिटनेस फ्रीक बन गई हैं और सोशल मीडिया पर लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।
खुशबू पटानी की शिक्षा :
अभिनेत्री दिशा पटानी की बड़ी बहन खुशबू पटानी ने प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश से ही प्राप्त की। आगे चलकर इन्होंने डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद सेना में अधिकारी बनने के लिए जरूरी SSB (Service Selection Board) इंटरव्यू पास किया और प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुईं।
खुशबू पटानी का परिवार :
इनके पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी और माता का नाम पद्मा पटानी है। इनके अलावा इनकी एक छोटी बहन और एक छोटा भाई भी है। इनकी छोटी बहन का नाम दिशा पटानी है और भाई का नाम सूर्यांश पटानी है। इन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और न ही इनके कोई बॉयफ्रेंड की जानकारी प्राप्त हुई है।
खुशबू पटानी का करियर
दिशा पटानी की तरह ही इनके पास भी टीवी फिल्मों में काम करने का मौका था लेकिन इन्होंने देश की सेवा करने के लिए सोचा और आर्मी के लेफ्टीनेंट पद पर पहुंचकर तकरीबन 12 साल तक देश की सेवा की।
खुशबू पटानी ने क्यों छोड़ी सेना की नौकरी
खुशबू के पोस्ट पर उनके एक फैन ने कमेंट कर उनसे ये पूछा कि उन्होंने 12 साल बाद सेना की नौकरी क्यों छोड़ी। इस पर खुशबू पटानी ने जवाब दिया – “मुझे आर्मी जॉइन करना अपनी ड्यूटी लगी थी पता नहीं क्यों… सपना नहीं था। मेरा कोई सपना नहीं है और ना ही कोई होगा। मैं बस कर्तव्य निष्ठा पर जीवन जीती हूं”। उन्होंने आगे ये भी लिखा- “ये मेरे लिए नौकरी नहीं, सेवा थी। और सेवा कभी बंद नहीं होगी, अंतिम सांस तक चलेगी”।
क्यों इस समय चर्चा में हैं खुशबू पटानी
खुशबू पटानी इस समय इसलिए चर्चित हैं क्योंकि उन्होंने हॉल ही में बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक सुनसान खंडहर से एक आठ से नौ वर्ष की बच्ची को बचाया। यह घटना 20 अप्रैल 2025 की है। इस दिन वे रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रही थीं और पुलिस लाइन के पास एक जर्जर इमारत के पास उन्हें एक बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। वे उसके पीछे गईं और उन्होंने देखा कि एक नवजात बच्ची पड़ी रो रही है जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इस बच्ची के आस पास कुछ बंदर और आवारा कुत्ते घूम रहे थे। यदि समय पर खुशबू पटानी न पहुंची होती तो कोई अनहोनी घट सकती थी। आप सबसे नीचे दी गई वीडियो में इस बच्ची को हालत को देख सकते हैं।